बैठक मे कुरुतिया त्यागने का लिया संकल्प

Latest news of our community.

www.rawnasampark.com

बैठक मे कुरुतिया त्यागने का लिया संकल्प

  • by Admin
  • 1970-01-01 00:00:00

"सिवाना, रावणाराजपूत समाज ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत गोलिया के गोलिया ,पिपळून, गुंगरोट तीनो गाँवो की सयुंक्त बैठक सोढा कृषि फार्म गोलिया में जिलाध्यक्ष ईश्वरसिंह जसोल के मुख्य आतिथ्य में व् तहसील अध्यक्ष वेलसिंह चौहान की अध्यक्षता में रखी गयी। जिसमे मेहमानों का ढोल धमाके के साथ साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ईश्वरसिंह जसोल ने कहा कि नशा नाश का द्वार है। हमे इसे जड़ से उखाड़ फेंकना होंगा। नशा मुक्ति से समाज का विकास होगा इसे बंद करने में ही समाज की भलाई है। तहसील अध्यक्ष वेलसिंह चौहान ने कहा कि समाज को शिक्षा पर अधिक से अधिक जोर देना चाहिए। शिक्षित समाज ही आगे बढ़ सकता है। युवाध्यक्ष पहाड़सिंह कुण्डल ने समाज को संगठित रहने व् एकता बनाए रखकर समाज की हर गतिविधियों में भाग लेने का आव्हान किया। तहसील युवा महामंत्री तगसिंह सिणेर से प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे सदस्यता अभियान पर विस्तृत विवरण बताते हुए कहा कि 31 मार्च तक अधिक से सदस्य बनकर सदस्यता अभियान में तेजी लाए तथा 4 जून को लोकतान्त्रिक प्रक्रिया से होने वाले प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव में अपनी भागीदारी निभाए। गोलिया महामंत्री जोगसिंह खिंची ने सभी समाज बन्धुओ को सामाजिक कार्य में सहयोग करने का निवेदन किया। तहसील कोषाध्यक्ष उत्तमसिंह गोलिया ने सभी का आभार प्रकट किया। ग्राम पंचायत गोलिया के गोलिया, पिपळून, गुंगरोट तीनो गाँवो के समाज बन्धुओ ने सभी शोक और वैवाहिक समारोह में सर्वसहमति से अफीम और डोडा बन्द करने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन तगसिंह सोलंकी उप सरपंच सिणेर ने किया। गोलिया ग्राम पंचायत के तीनों गाँवो का सर्वसहमति से मिश्रसिंह चौहान को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया वही राजूसिंह धांधल को युवाध्यक्ष, बाबूसिंह पिपळून को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दलपतसिंह सांखला को महामंत्री, जोगसिंह खिंची को युवा महामंत्री ,जितेंद्रसिंह चौहान उपाध्यक्ष,मालसिंह गोड संगठनमंत्री,जोगसिंह धांधल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष बाबूसिंह मेली,तहसील उपाध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह मवड़ी, जिला प्रवक्ता विक्रमसिंह जसोल, सिणेर समाज सरंक्षक चंम्पतसिंह सोलंकी, तहसील युवा कोषाध्यक्ष महेंन्द्रसिंह गोलियासिवाना नगर संरक्षक उमेदसिंह दरबार, अध्यक्ष पूनमसिंह गोड़, तगसिंह गोलिया, मगसिंह सोढा, हेमसिंह खिंची,भंवरसिंह सांखला,नरपतसिंह चौहान,नैनसिंह धांधल,मिश्रसिंह गोड़, लालसिंह खिंची,दीपसिंह खिंची,भंवरसिंह सोढा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।"