बाडमेर मे सिलाई मशीन वितरण

Latest news of our community.

www.rawnasampark.com

बाडमेर मे सिलाई मशीन वितरण

  • by Admin
  • 2000-11-30 00:00:00

"सहयोग व संगठन की भावना से ही समाज आगे बढ़ता है- हेमाराम चौधरी *रावणा राजपूत चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई के तत्वाधान में हेल्प मिशन कार्यक्रम हुआ आयोजित* केबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी ने 10 लाख, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने 11 लाख, कांग्रेस नेता आजादसिंह राठौड़ ने 1 लाख 11 हजार की घोषणा की बाड़मेर 19 दिसंबर 21 रावणा राजपूत चेरिटेबल ट्रस्ट मुम्बई के तत्वाधान में जिला रावणा राजपूत समाज बाड़मेर द्वारा रावणा राजपूत बालिका छात्रावास बाड़मेर गादान में असहाय विधवा महिलाओं को निःशुल्क सिलाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन महामण्डलेश्वर संतोष भारती महाराज भाद्राजून ढाणी, महंत सुन्दरगिरी महाराज रतनपुरा धोरा के पावन सानिध्य में व वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी व जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार के मुख्य आतिथ्य व ईश्वरसिंह जसोल की अध्यक्षता में व सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, बालोतरा प्रधान भगवतसिंह जसोल, चौहटन प्रधान रूपाराम सारण, कांग्रेस प्रदेश सचिव गजेन्द्रसिंह सांखला, जैसलमेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, कांग्रेस नेता आजादसिंह राठौड़ के अतिविशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि सहयोग व संगठन की भावना से ही समाज आगे बढ़ता है। समाज को हमेशा सहयोग की भावना रखनी चाहिए। रावणा राजपूत चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जो हेल्प मिशन का कार्य किया जा रहा है जो अनुकरणीय है। जोधपुर विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि महिलाओं के लिए हेल्प मिशन का कार्य करना महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर व सम्बल का कार्य है। महिला शिक्षा पर हमें ध्यान देने की आवश्यकता है। सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि समाज को शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान देने की आवश्यकता है। युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश सचिव गजेन्द्रसिंह सांखला ने कहा कि चेरिटेबल ट्रस्ट की हौसला अफजाई करते हुए कहा जिनके हौसलों के दम हो उनके लिए कोई काम मुश्किल नही होता। जैसलमेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने कहा कांग्रेस पार्टी ने मुझे दायित्व देकर के पूरे रावणा राजपूत समाज का मान बढ़ाया है। बाड़मेर जिलाध्यक्ष ईश्वरसिंह जसोल ने चेरिटेबल ट्रस्ट का आभार जताते हुए कहा कि असहाय महिलाओं के लिए हेल्प करना पुण्य कार्य है। कांग्रेस नेता आजादसिंह राठौड़ ने कहा कि हम सब परिवार में मिलजुलकर रहे। बालक बालिकाओं को संस्कारित शिक्षा प्रदान करे। बालोतरा प्रधान भगवतसिंह जसोल ने कहा कि मैं हमेशा समाज के बीच रहा हु। और आवश्यकता पड़ने पर सदा तैयार रहूंगा। चौहटन प्रधान रूपाराम सारण ने कहा कि बालिकाओं को हमे अधिक से अधिक शिक्षित करना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने कहा कि बालिका छात्रावास का निर्माण होने से बालिकाओं को शिक्षा ग्रहण करने में आसानी रहेगी। *इन्होंने भी किया सम्बोधित* पाली जिलाध्यक्ष मूलसिंह गहलोत, जोधपुर जिलाध्यक्ष रामसिंह चाडी, जालोर जिलाध्यक्ष राजूसिंह राजपुरा, सिरोही जिलाध्यक्ष करणसिंह, जिला परिषद सदस्य रूपसिंह राठौड़ चौहटन, युवा प्रदेशाध्यक्ष पहाड़सिंह कुंडल, चेरिटेबल ट्रस्ट के बबलूसिंह देवल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ गोरधनसिंह जहरीला आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संतोषसिंह जसोल, मगसिंह दहिया, भाखरसिंह सोनड़ी, तगसिंह सिणेर ने किया। *सिलाई मशीन पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे रावणा राजपूत चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 157 असहाय विधवा महिलाओं को निःशुल्क सिलाई वितरण की गई। सिलाई मशीन मिलने पर महिलाओं के चेहरे खिल उठे व रोजगार का सम्बल की उम्मीद जगने पर चेरिटेबल ट्रस्ट के लिए दुआए दी। भूमि दान दाता भूरसिंह दोहट उदय सिंह दोहट चुतर सिंह दोहट का मंत्री महोदय ने समान किया गया कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था नगर अध्यक्ष देवीसिंह राठौड़, पूर्व पार्षद पुरख सिंह चौहान अर्जुनसिंह भाटी धनसिंह खींची नारायणसिंह गोगादेव खीम सिंह भाटी मदनसिंह दईया वीरसिंह सोलंकी हरिसिंह राठौड़, चतुरसिंह दोहट, अनिता चौहान, मधु परिहार, हमीरसिंह परिहार, स्वरूप कंवर, गेमरसिंह भाडखा, खीमसिंह चौहान आदि ने संभाली। कार्यक्रम में युवा जिलाध्यक्ष जयमलसिंह परिहार, पूर्व पार्षद बादलसिंह दहिया, पार्षद निम्बसिंह देवड़ा, मुम्बई अध्यक्ष अजीतसिंह पंवार, जालोर भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, उदयसिंह दरबार, मलसिंह राठौड़, रमेश सिंह पंवार खेतसिंह चौहान ओमसिंह गोयल मनोहर सिंह मेड़तिया भोजराज सिंह दोहट अनेक समाज बंधु शामिल थे"