रावणा राजपूत समाज ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष शर्मा व नव नियुक्त जिला कार्यसमिति सदस्य पँवार का किया स्वागत।

Latest news of our community.

www.rawnasampark.com

रावणा राजपूत समाज ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष शर्मा व नव नियुक्त जिला कार्यसमिति सदस्य पँवार का किया स्वागत।

  • by Admin
  • 2021-09-17 00:00:00

"भीलवाड़ा 16 सितंबर 21 रावणा राजपूत समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता व भाजपा सुभाष मंडल महामंत्री राजेन्द्र सिंह शेखावत व श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान, राजस्थान के पूर्व प्रदेश विधि मंत्री एड़वोकेट पीरू सिंह गौड़ के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष एड़वोकेट आजाद शर्मा व नव-नियुक्त भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य धर्मराज सिंह पँवार का मुखर्जी गार्डन स्थित शिव मंदिर में तिलक लगाकर,माला, साफा, मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर व मिठाई ख़िलाकर सम्मान किया गया। राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि रावणा राजपूत समाजसेवी धर्मराज सिंह पँवार को भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य पद पर नियुक्त किया गया यह रावणा राजपूत समाज के लिये गौरव की बात है। अधिवक्ता पीरू सिंह गौड़ ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा का रावणा राजपूत समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। नव-नियुक्त भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य धर्मराज सिंह पँवार ने बताया कि मैं विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने संगठन में मुझे जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा, पार्टी की रिति नीति का पालन करने का हर संभव प्रयास करूंगा। इस दौरान रावणा राजपूत समाजसेवी अमर सिंह टाक, सूरज सिंह शेखावत, विजेंद्र सिंह गौड़, दिलीप सिंह, संपत सिंह, करण सिंह पँवार, अमर सिंह, सूरज सिंह, कमलेश सिंह सहित अधिवक्ता गजेंद्र देव जोशी, अधिवक्ता हिमांशु औझा, रतन सुथार, सोनू प्रजापत उपस्थित थे।"