पँवार भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री नियुक्त। रावणा राजपूत समाज मे खुशी की लहर।

Latest news of our community.

www.rawnasampark.com

पँवार भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री नियुक्त। रावणा राजपूत समाज मे खुशी की लहर।

  • by Admin
  • 2000-11-30 00:00:00

"भीलवाड़ा 9 फरवरी 21 भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. श्री सतीश जी पूनिया के निर्देशानुसार ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जी भडाणा ने ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमे श्री सुरेंद्र सिंह जी पँवार भीलवाड़ा को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया। श्री सुरेंद्र सिंह पंवार वर्तमान में श्री रावणा राजपूत सेवा सस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष है। श्री सुरेंद्र सिंह पँवार ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री नियुक्त होने की सूचना मिलते ही रावणा राजपूत समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। रावणा राजपूत समाज के प्रदेश विधि मंत्री श्री पीरू सिंह गौड़ व सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान जिलाध्यक्ष श्री भँवर सिंह भाटी सहित समाज बंधुओं ने माला व साफा पहनाकर व मुंह मीठा कर बधाई दी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. श्री सतीश पूनिया व ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश भडाणा का धन्यवाद ज्ञापित किया।"