चुरू मे समाज की बैठक

Latest news of our community.

www.rawnasampark.com

चुरू मे समाज की बैठक

  • by Admin
  • 1970-01-01 00:00:00

"चुरू ,जिले के सुजानगढ़ तहसील मुख्यालय पर समाज के भवन मे प्रदेश स्तरीय कोर ग्रुप और सदस्यता के बारे मैं असमंजस की स्थति को स्पष्ट करने हेतु चुरू जिलाध्यक्ष श्री केसर सिंह जी ने आहूत की। बैठक मैं सीकर जिलाध्यक्ष झुंझुनू जिलाध्यक्ष के साथ साथ बीकानेर जिले से गजेन्द्र सिंह सांखला और उनके साथी नरपत सिंह दहिया भँवर सिंह तंवर और ज्ञानेन्द्र सिंह भी उपस्थित हुए। बैठक मैं सीकर जिलाध्यक्ष श्री स्वरुप सिंह ने कोर कमेटी के कार्यों पर प्रकाश डाला। गजेन्द्र सिंह सांखला ने कोर ग्रुप के उद्देश्यों पर खुल कर जानकारी दी। कोर ग्रुप के गठन से लेकर समाज की सदस्यता की आवश्यकता पर जोर दिया। तथा सदस्यता लेने और लोगों को जोड़ने मैं पर बल दिया। झुंझुनू जिलाध्यक्ष पूर्ण सिंह ने उपस्थित सदस्यों से समाज के अस्तित्व की लड़ाई मैं अपना सहयोग देने की अपील करने के साथ साथ कोर कमेटी में पारदर्शिता रखने की भी अपील की। गोविन्द सिंह ने समाज की एकता और अखण्डता बनाये रखने पर बल दिया। चतर सिंह साब ने जाती को स्वीकार करने की अपील की। एक जवान एक परिवार और सरकारी सेवा मैं समाज के कार्मिक अधिकारी की जानकारी करने की अपील की। ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान ने कहा की हमें चैन की तरह एक होने की जरुरत है। एक व्यक्ति 3 को जोड़ें और 3 व्यक्ति और 3 को जोड़ें। इस प्रकार हम एक चैन की भाँति जुड़ना चाहिए। किसी को नीचा दिखाने की भावना त्याग कर उसको ऊँचा उठाने पर बल देना चाहिए। लाङनु तहसील अध्यक्ष ने कोर कमेटी के विचारों को स्वागत योग्य माना। कोर कमेटी के प्रयास सफल होंगे ऐसी कामना की। श्री केसर सिंह राठौर ने इस बात पर बल दिया की घर के आगे नाम प्लेट पर रावणा राजपूत लिखें ताकि आपकी झिझक दूर हो सके। भँवर सिंह तंवर ने इनकी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा की हमें रावणा स्वीकार करने मैं डरना नहीं चाहिए। क्योंकि आप रावणा हो या राजपूत इस बात से किसी अन्य समाज को कोई लेना देना नहीं। एडवोकट जयदेव सिंह ने कहा की हमें राजपूत होने की नकाब उतारनी चाहिए। हमें रावणा होने पर गर्व करना चाहिए तभी हमारा विकास संभव होगा और हमें हमारा हक मिलेगा। तब ही हमें सम्मान मिलेगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे गजेन्द्र सिंह सांखला ने सभी वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कोर ग्रुप की सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने की उम्मीद सभी उपस्थित सदस्यों से की।"